{"_id":"698a0b56db54c5102c097d08","slug":"if-a-solution-is-not-found-soon-there-will-be-a-protest-ayodhya-news-c-97-1-ayo1044-142830-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: समाधान जल्द न हुआ तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: समाधान जल्द न हुआ तो होगा आंदोलन
Mon, 09 Feb 2026 09:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 09 Feb 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो-22- ब्लॉक में पंचायत के बाद ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता- संवाद
सोहावल। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत)की सोमवार को सोहावल ब्लॉक में पंचायत हुई। सात बिंदुओं का ज्ञापन बीडीओ अनुपम वर्मा को दिया। किसान नेता फरीद अहमद ने चेताया कि किसान समस्याओं को लेकर बार-बार ज्ञापन दिया जाता है पर समाधान नहीं होता। ऐसे में जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
पंचायत की अध्यक्षता प्रेम शंकर वर्मा ने की। किसान नेताओं का कहना है कि छुट्टा पशुओं से आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। फसल बर्बाद हो रही है। नगर पंचायत खिरौनी, सालेहपुर निमैचा की गोशाला में बाउंड्री न होने से पशु दूसरे के खेत में घुसकर फसल नष्ट कर रहे हैं। डॉ. राम सरोज भारती ने कहा कि ग्राम सभा अरथर के अभयराज पुरवा स्कूल की बाउंड्री के अंदर बड़ा गड्ढा होने के कारण कई बार बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। तीन वर्ष पूर्व एक छात्र की डूबने से मौत हो गई थी। ग्राम प्रधान पर चहेतों को सुविधा दिलाने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास, शौचालय, वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन जारी किए जाने की मांग की है। पंचायत में जवाहरलाल तिवारी, लल्लू शर्मा, दादा मंगरु, डाॅ. आसमा निशा, रेशमा, निर्मला आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।