{"_id":"692c5ede4f4142c0d906f9d6","slug":"hostel-varanasi-ayodhya-division-teams-won-the-matches-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-138788-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: छात्रावास, वाराणसी, अयोध्या मंडल की टीमों ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: छात्रावास, वाराणसी, अयोध्या मंडल की टीमों ने जीते मैच
Sun, 30 Nov 2025 08:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 30 Nov 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
07- हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को डाभासेमर स्टेडियम में प्रतियोगिता में मौजूद खिल
अयोध्या। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को डाभासेमर स्टेडियम में खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले मैच में देवीपाटन मंडल ने कानपुर मंडल को कड़े मुकाबले में 5-4 से हराया। देवीपाटन की जानवी, प्रियंका, सविता और रेनू ने एक-एक गोल किए।
दूसरे मुकाबले में बस्ती मंडल ने झांसी मंडल को 6-4 से मात दी। बस्ती की समिता व मान्या ने दो-दो गोल किए, जबकि पूर्वी और प्रतीक्षा ने एक-एक गोल जोड़ा। तीसरे मैच में अयोध्या छात्रावास ने आगरा मंडल को 13-00 के भारी अंतर से पराजित किया। विजयी टीम की ओर से रिया ने 4, दिया ने 3, जबकि रक्षा, सरिता और सितारा ने 2-2 गोल किए। चौथे मैच में विंध्याचल मंडल ने अलीगढ़ मंडल को 12-8 से मात दी। विंध्याचल की शगुन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 गोल किए, रानी और सुनैना ने 2-2 गोल जोड़े। पांचवें मैच में अयोध्या मंडल ने बरेली मंडल को एकतरफा मुकाबले में 11-00 से हराया। अयोध्या की रिनी ने 7, सोनम ने 2 तथा रिया और मानकी ने 1-1 गोल किया। छठे और दिन के अंतिम मुकाबले में वाराणसी मंडल ने लखनऊ मंडल पर 13-3 से बड़ी जीत दर्ज की। वाराणसी की काजल ने 5, स्नेहा ने 3, सताक्षी ने 2 और सुहानी ने 1 गोल किया। प्रतियोगिता में अगले दौर के मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे।