Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Hindus should rise above caste divisions and strengthen Sanatani unity

Ayodhya News: जात-पात से ऊपर उठकर सनातनी एकता मजबूत करें हिंदू

Fri, 20 Nov 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 20 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Hindus should rise above caste divisions and strengthen Sanatani unity
रुदौली। राष्ट्रवादी विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने सनातन धर्म के अनुयायियों से जात-पात से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जाति की पहचान घर तक सीमित रहनी चाहिए। घर से बाहर सभी की पहचान सनातनी हिंदू के रूप में होनी चाहिए। वह बृहस्पतिवार को डाक बंगले में आयोजित राष्ट्रवाद संगोष्ठी में बोल रहे थे।
विज्ञापन

कुलश्रेष्ठ ने आने वाली पीढ़ियों को देश के इतिहास, संविधान और वास्तविक तथ्यों की जानकारी देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को जागरूक बनाना जरूरी है, तभी उसे सुरक्षित भविष्य दिया जा सकता है। उन्होंने रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वह सच बोलने और तथ्यों के आधार पर लोगों तक जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन

वंदे मातरम के मुद्दे पर कुलश्रेष्ठ ने सवाल उठाया कि जब 15 अगस्त 1947 को संसद में पूरा वंदे मातरम गाया गया था तो बाद में इसे अधूरा क्यों कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 1947 में कुछ आपत्तियों के बाद वंदे मातरम की शुरुआती पंक्तियों को सीमित कर दिया गया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि यह मुद्दा प्रधानमंत्री की कैबिनेट बैठक में उठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठाने के लिए सांसद या विधायक होना जरूरी नहीं है। आम नागरिक भी अपनी बात सरकार तक पहुंचा सकता है। शंकराचार्य परंपरा का जिक्र करते हुए उन्होंने सवाल किया कि देश में चार प्रमुख पीठ होने के बावजूद दस शंकराचार्य कैसे हो सकते हैं।
कुलश्रेष्ठ ने कहा कि राजनीति जाति और मजहब के बजाय ईमानदारी, बहादुरी और राष्ट्र के प्रति समर्पण पर आधारित होनी चाहिए। नागरिकों को केवल सरकार से अपेक्षा करने के बजाय राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि राष्ट्र और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता जरूरी है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed