Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Pratishtha Dwadashi will be celebrated on the 19th

Ayodhya News: एक साल 18 दिन बाद 19 को मनेगी प्रतिष्ठा द्वादशी

Fri, 20 Nov 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 20 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Pratishtha Dwadashi will be celebrated on the 19th
अयोध्या। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ का उत्सव अब एक साल 18 दिन बाद मनाया जाएगा। वर्ष 2026 में अधिकमास के कारण पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि नहीं पड़ रही है। ऐसे में इस साल प्रतिष्ठा द्वादशी का आयोजन नहीं होगा। अब अगली प्रतिष्ठा द्वादशी 19 जनवरी 2027 को मनाई जाएगी। पंचांग और तिथियों की खगोलीय गणना के चलते इस बार प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के उत्सव में इतना अंतर आया है।
विज्ञापन

राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को वैदिक परंपरा के अनुसार बालक रामलला को गर्भगृह में विराजमान कराया गया था। इस ऐतिहासिक घटना की स्मृति को अक्षुण्ण रखने और रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के उत्सव को प्रतिवर्ष मनाने के लिए प्रतिष्ठा द्वादशी मनाई जाती है। इस अवसर पर रामलला का विशेष अभिषेक, पूजन, रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान होते हैं। देशभर से श्रद्धालु इस उत्सव में शामिल होने अयोध्या पहुंचते हैं।
विज्ञापन



2025 में दो बार मनाया गया था उत्सव

पंचांग की गणना के अनुसार, वर्ष 2025 में पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि दो बार पड़ने के कारण प्रतिष्ठा द्वादशी का उत्सव 11 जनवरी और 31 दिसंबर को मनाया गया था। वर्ष 2026 में अधिकमास के कारण यह तिथि नहीं पड़ रही है। इस वजह से श्रद्धालुओं को अगले प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव के लिए जनवरी 2027 तक इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



2027 में शुभ योग में मनेगी द्वादशी
आचार्य प्रवीण शर्मा बताते हैं कि पंचांग के अनुसार, 19 जनवरी 2027 को पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 7:50 बजे से शुरू होकर 20 जनवरी को सुबह 4:41 बजे तक रहेगी। इस दिन शाम 6:54 बजे तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा, इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र लग जाएगा। ब्रह्म योग रात 2:27 बजे तक रहेगा। इसके बाद इंद्र योग शुरू होगा। इस दिन द्विपुष्कर योग का भी संयोग बन रहा है। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:11 बजे से 12:53 बजे तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन शुभ योगों में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान करना विशेष फलदायी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed