Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Long waiting lists on trains following Chhath

Ayodhya News: छठ के बाद अब ट्रेनों में लंबी वेटिंग

Fri, 20 Nov 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 20 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Long waiting lists on trains following Chhath
अयोध्या। छठ पर्व संपन्न होने के बाद नौकरी और कामकाज के सिलसिले में परदेस लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चौदह कोसी परिक्रमा पूरी कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं और पंचकोसी परिक्रमा में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच रहे लोगों की आवाजाही से भी ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। इसका असर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में दिखाई दिया।
विज्ञापन

दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद जाने वाली ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। कई ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी की वेटिंग 170 के पार पहुंच गई है। 22 नवंबर को अयोध्या कैंट से मुंबई जाने वाली साकेत एक्सप्रेस में स्लीपर श्रेणी की वेटिंग 173 और थर्ड एसी की 98 पहुंच गई है। दिल्ली जाने वाली कैफियत एक्सप्रेस में शुक्रवार को स्लीपर श्रेणी की वेटिंग 94 रही। कैंट से चलने वाली अयोध्या एक्सप्रेस में स्लीपर की वेटिंग 84 है। ट्रेनों की लेटलतीफी भी यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है।
विज्ञापन

अयोध्या से दिल्ली जाने वाले रघुवंश वर्मा ने बताया कि छठ पर घर आते समय भी कंफर्म टिकट नहीं मिला था। अब वापस दिल्ली जाने के लिए भी टिकट की मारामारी है। वेटिंग टिकट लेकर सफर कर रहे है। मुंबई जाने वाले मोहन प्यारे ने बताया कि घर आते समय काफी मशक्कत के बाद टिकट मिला था। अब मुंबई लौटने के लिए कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि छठ पर्व के बाद यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए आरपीएफ और जीआरपी के जवानों की तैनाती है।



सरयू यमुना एक्सप्रेस तीन घंटे 47 मिनट लेट
बृहस्पतिवार को अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। अमृतसर-जयनगर सरयूयमुना एक्सप्रेस सबसे अधिक तीन घंटे 47 मिनट की देरी से आई। ट्रेन का निर्धारित आगमन समय सुबह 8:33 बजे था, यह दोपहर 12:19 बजे पहुंची। ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस भी एक घंटा 41 मिनट की देरी से दोपहर 12:50 बजे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस, गंगा-सतलुज एक्सप्रेस भी देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed