फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Health of 105 people checked at the Agricultural University

Ayodhya News: कृषि विवि में 105 की जांची गई सेहत

Sat, 20 Jun 2026 10:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 20 Jun 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Health of 105 people checked at the Agricultural University

विज्ञापन
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य जांच और दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के 105 शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसके साथ ही, छात्र-छात्राओं के लिए मेडिटेशन कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।

शिविर का उद्घाटन कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने किया, जिन्होंने स्वयं भी अपनी जांच कराई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नमिता जोशी और छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. डी नियोगी ने कार्यक्रम का संयोजन किया। शिविर में रक्तचाप, शुगर, वजन, सामान्य स्वास्थ्य और दंत परीक्षण जैसी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध थीं। कुलपति ने कहा कि स्वास्थ्य मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है और समय पर परीक्षण से बीमारियों का शुरुआती पता चलता है।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं के लिए मेडिटेशन
छात्र-छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य और तनावमुक्त जीवन के लिए हर्टफुलनेस कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। हर्टफुलनेस सेंटर के विशेषज्ञों ने मेडिटेशन के लाभ साझा किए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को इसे अपनी जीवन शैली में अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed