{"_id":"6ab57d864cdeda0fb2012f03","slug":"health-atm-installed-at-tarun-chc-at-a-cost-of-lakhs-is-out-of-order-ayodhya-news-c-97-1-ayo1032-159465-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: तारुन सीएचसी में लाखों की लागत से लगा हेल्थ एटीएम खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: तारुन सीएचसी में लाखों की लागत से लगा हेल्थ एटीएम खराब
Fri, 25 Sep 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
तारुन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा हेल्थ एटीएम महीनों से खराब है। मरीजों का आरोप है कि सीएचसी में सीबीसी जैसी गंभीर जांचें मशीन से नहीं होती हैं। लैब में केवल हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर और प्लेटलेट्स के आंकड़े हाथ से लिखे जाते हैं। प्रिंटेड रिपोर्ट न मिलने से सरकारी रिकॉर्ड नहीं बनता। डेंगू के मौसम में यह स्थिति खतरनाक हो सकती है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाखों रुपये की लागत से हेल्थ एटीएम लगाया गया था। इससे बीपी, शुगर, वजन सहित 30 से अधिक जांचें तुरंत होनी थीं, पर हेल्थ एटीएम बंद है। नसरतपुर निवासी नरेंद्र देव ने बताया कि उन्हें बुखार होने पर बाहर से विटामिन की दवा लेने को कहा गया। जन औषधि केंद्र पर यह दवा 50 रुपये में उपलब्ध है। मरीजों का कहना है कि डॉक्टर महंगी दवाएं बाहर से खरीदने को कहते हैं, जिससे सस्ती दवा योजना बेअसर हो रही है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अंशुमान गुप्ता ने बताया कि नेटवर्क की समस्या के कारण ब्लड रिपोर्ट प्रिंट नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि हेल्थ एटीएम खराब नहीं है, बल्कि लैब टेक्नीशियन की कमी से नहीं चल पा रहा है। बाहर से दवा लिखने पर उन्होंने जांच करने की बात कही।