फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Guests will not be allowed to enter with mobile phones and weapons

Ayodhya News: मोबाइल व हथियार लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे मेहमान

Sat, 14 Mar 2026 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Guests will not be allowed to enter with mobile phones and weapons
अयोध्या। रामनगरी में हिंदू नववर्ष के शुभारंभ पर होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 19 मार्च को राम मंदिर में होने वाले समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी। कार्यक्रम स्थल पर आने वाले अतिथि मोबाइल फोन, हथियार या अन्य संदिग्ध वस्तुएं लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि परिसर में किसी भी प्रकार के हथियार के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन



समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित केरल की धर्मगुरु अमृतानंदमयी और संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले सहित सात हजार से अधिक मेहमान आमंत्रित किए गए हैं। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत संत-महंतों को भी कार्यक्रम स्थल के भीतर छत्र और दंड जैसे पारंपरिक प्रतीक चिह्न लेकर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आयोजन स्थल पर प्रवेश से पहले सभी अतिथियों की कड़ी जांच की जाएगी और निर्धारित क्यूआर कोड से लैस पास के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन




पूरे कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की कमान एटीएस के हवाले होगी। एटीएस के साथ सीआरपीएफ, पीएसी, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी मुस्तैद रहेंगी। सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विशिष्ट अतिथियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है, ताकि आयोजन को पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके। जगह-जगह बैरिकेडिंग, चेकिंग पॉइंट और निगरानी की विशेष व्यवस्था भी की जा रही है। मेहमानों को सुबह नौ बजे तक कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश करना होगा। निर्धारित समय के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed