{"_id":"67a0dd2882fa16d6940ddb4c","slug":"government-is-not-able-to-tell-the-number-of-dead-in-mahakumbh-by-statistics-akhilesh-yadav-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-124385-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकुंभ में मृतकों की संख्या नहीं बता पा रही आंकड़ों की सरकार : अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकुंभ में मृतकों की संख्या नहीं बता पा रही आंकड़ों की सरकार : अखिलेश यादव
Mon, 03 Feb 2025 08:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 03 Feb 2025 08:43 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। योगी सरकार ने महाकुंभ में 10 हजार करोड़ रुपये खर्च करके 100 करोड़ लोगों के इंतजाम का दावा किया था। आंकड़ों पर खेलने वाली यह सरकार महाकुंभ में हुए हादसे में मृत श्रद्धालुओं की संख्या नहीं बता पा रही है। सच छुपाने के लिए लगातार झूठ बोल रही है। यह बातें सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद के समर्थन में मिल्कीपुर के किसान इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा में कहीं।
कहा कि नक्षत्रों के जानकार जानते हैं कि महाकुंभ कब होता है। सरकार महाकुंभ के प्रचार को न जाने कितनी ऊंचाई पर ले जाना चाहती थी। कितने लोगों ने स्नान किया सरकार इसकी गिनती बता रही है, लेकिन जो घटना हुई उसकी कल्पना नहीं की जा सकती थी। करोड़ों का हिसाब देने वाले मृतकों का आंकड़ा नहीं दे पा रहे हैं। घटना के समय सरकार सही फैसले लेती तो लोगों की जान न जाती। सरकार को सच बोलने में 17 घंटे लगे, फिर 30 की गिनती सही नहीं है। आज भी मृतकों के परिवारीजन उन्हें कुंभ आकर ढूंढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लोग वस्त्र से नहीं विचारों से योगी बनते हैं। सत्य के रास्ते पर चलने वाला योगी होता है, सच छिपाने वाला नहीं। सनातन परंपरा कभी नहीं टूटी है। नक्षत्रों के हिसाब से शाही स्नान होता है। समाजवादियों की व्यवस्था ही महाकुंभ में काम आई। इस मौके पर सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय, पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव, पूर्व विधायक रुश्दी मियां आदि मौजूद रहे।