फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Girls' football trials on the 6th; players from five districts of the division will participate

Ayodhya News: बालिका फुटबॉल ट्रायल छह को, मंडल के पांच जिलों की खिलाड़ी लेंगी भाग

Tue, 04 Aug 2026 08:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 04 Aug 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
Girls' football trials on the 6th; players from five districts of the division will participate
अयोध्या। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन छह अगस्त को डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर में किया जाएगा। जिला स्तरीय चयन ट्रायल सुबह 11 बजे व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल दोपहर 2 बजे से आयोजित होगा।
विज्ञापन

ट्रायल के आधार पर चयनित खिलाड़ी 10 से 17 अगस्त तक अमेठी में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जनपद के सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने-अपने विद्यालयों की इच्छुक एवं पात्र छात्राओं को निर्धारित तिथि और समय पर ट्रायल में प्रतिभाग के लिए भेजना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में अयोध्या के अलावा अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी और बाराबंकी जनपदों की चयनित खिलाड़ी भी भाग लेंगी। इसके लिए संबंधित जनपदों के क्रीड़ाधिकारी एवं उपक्रीड़ाधिकारियों को समय से खिलाड़ियों को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed