फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Flag hoisting will now take place atop the spires of two subsidiary temples on April 29

Ayodhya News: 29 अप्रैल को अब दो उप मंदिरों के शिखर पर होगा ध्वजारोहण

Fri, 24 Apr 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 24 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Flag hoisting will now take place atop the spires of two subsidiary temples on April 29
अयोध्या। रामनगरी में 29 अप्रैल का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद विशेष होने जा रहा है। इस दिन राम मंदिर परिसर के दो उप मंदिरों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। राम मंदिर के परकोटा स्थित शिव मंदिर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ध्वजारोहण करेंगे, जबकि माता भगवती मंदिर के शिखर पर साध्वी ऋतंभरा ध्वजारोहण करेंगी। उनके साथ 200 से अधिक महिलाएं भी शामिल रहेंगी। पूरे कार्यक्रम के जरिये महिला सशक्तीकरण का संदेश प्रसारित होगा।
विज्ञापन

राम मंदिर के उप मंदिरों में ध्वजारेाहण की शृंखला के क्रम में पहले 29 अप्रैल को शिव मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण प्रस्तावित था, लेकिन अब इस दिन माता भगवती के मंदिर के शिखर पर भी धर्मध्वज लहराएगा। शिव मंदिर पर ध्वजारोहण समारोह शाम पांच बजे प्रस्तावित है। इस समारेाह में 700 से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में अपना संबोधन भी देंगे, इसके बाद ध्वजारोहण कर रामनगरी में राम व शिव की अभिन्नता का संदेश देंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं व संत-धर्माचार्यों को बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ 29 को ही सुबह के समय साध्वी ऋतंभरा माता भगवती के मंंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगी। इस धार्मिक आयोजन की खास बात यह है कि साध्वी ऋतंभरा के साथ 200 से अधिक महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होंगी, जिससे कार्यक्रम का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व और भी बढ़ जाएगा। दो बड़े आयोजनों को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट और सुरक्षा एजेंसियां लगातार बैठकें कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed