फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Five pythons camp in Saraitha, panic

Ayodhya News: सरैठा में पांच अजगरों का डेरा, दहशत

Sat, 03 Jan 2026 09:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 03 Jan 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
Five pythons camp in Saraitha, panic
17- सरैठा गांव में मौजूद अजगर
मवई। विकास खंड के ग्रामसभा सरैठा में एक साथ पांच विशालकाय अजगरों के दिखने से पूरे इलाके में भय का माहौल है। गांव के पश्चिम दिशा में स्थित एक खेत में पिछले पांच दिनों से इनकी मौजूदगी ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन

इन अजगरों की उपस्थिति के कारण ग्रामीण अपने खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। इससे क्षेत्र की खेती-किसानी का काम पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। किसानों का कहना है कि खेतों में काम करना अब बेहद जोखिम भरा हो गया है। उन्हें आशंका है कि यह अजगर कभी भी आबादी की ओर रुख कर सकते हैं, जिससे बच्चों, महिलाओं और मवेशियों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया है। हालांकि, अब तक रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया गया है। प्रशासन की इस निष्क्रियता से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

शाम ढलते ही गांव में सन्नाटा पसर जाता है और लोग डर के मारे अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इन अजगरों को रेस्क्यू कर उन्हें जंगल क्षेत्र में नहीं छोड़ा गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल इस मामले में संज्ञान लेने, एक विशेष रेस्क्यू टीम भेजने और गांव को इस भय से मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed