Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Entry to the galleries of the Ramkatha Museum will be by ticket

Ayodhya News: रामकथा संग्रहालय की गैलरियों में टिकट से मिलेगा प्रवेश

Sat, 21 Nov 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 21 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Entry to the galleries of the Ramkatha Museum will be by ticket
14--राम कथा पार्क। अमर उजाला
अयोध्या। रामनगरी में निर्माणाधीन रामकथा संग्रहालय की गैलरियों का भ्रमण करने के लिए श्रद्धालुओं को टिकट लेना पड़ सकता है। संग्रहालय की सभी 20 गैलरियों में प्रवेश की एक समान व्यवस्था नहीं होगी। कुछ गैलरियों में टिकट के माध्यम से प्रवेश मिलेगा, जबकि कुछ गैलरियों को श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क रखा जाएगा। हालांकि, टिकट की दरें और सशुल्क गैलरियों की संख्या अभी निर्धारित नहीं की गई है।
विज्ञापन


रामकथा संग्रहालय को दिसंबर 2027 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद इसे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए खोलने की योजना है। संग्रहालय में रामकथा से जुड़े प्रसंगों, ऐतिहासिक तथ्यों और सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए 20 गैलरियां विकसित की जा रही हैं। इनमें तकनीकी सुविधाएं विकसित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


संग्रहालय की कुछ गैलरियों में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इनमें सेवन डी गैलरी भी शामिल है। इसके संचालन और रखरखाव पर ही सालाना करीब 20 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसी तरह तकनीक से सुसज्जित अन्य गैलरियों के नियमित संचालन और रखरखाव के लिए भी संसाधनों की जरूरत होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए कुछ गैलरियों में टिकट के माध्यम से प्रवेश देने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट से प्राप्त होने वाली धनराशि का उपयोग गैलरियों के रखरखाव और तकनीकी सुविधाओं के संचालन में किया जा सकेगा।

वर्जन

टिकट व्यवस्था को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। इस पर मंथन किया जा रहा है। गैलरियों में तकनीक विकसित करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। तकनीकी व्यवस्थाओं और उनके रखरखाव की जरूरतों को देखते हुए आगे प्रवेश व्यवस्था और टिकट की दरों पर निर्णय लिया जाएगा।

- डॉ. संजीव सिंह, निदेशक, अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed