{"_id":"66fc5e6e15e9a20c300afde5","slug":"filmi-ramlila-ayodhya-miss-universe-india-riya-singha-will-play-the-role-of-mother-sita-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Filmi Ramlila Ayodhya : सीता का किरदार निभाएंगी मिस यूनिवर्स इंडिया रिया सिंघा, कहा- सब प्रभु राम का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Filmi Ramlila Ayodhya : सीता का किरदार निभाएंगी मिस यूनिवर्स इंडिया रिया सिंघा, कहा- सब प्रभु राम का आशीर्वाद
Wed, 02 Oct 2024 06:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 02 Oct 2024 06:03 AM IST
सार
फिल्मी रामलीला में इस बार माता सीता का किरदार मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा निभाएंगी जबकि सांसद मनोज तिवारी बालि व सांसद रवि किशन सुग्रीव के किरदार में नजर आएंगे।
विज्ञापन
रिया सिंघा
- फोटो : इंस्टाग्राम @missuniverseindiaorg
विस्तार
फिल्मी रामलीला 3 से 12 अक्तूबर तक होगी। फिल्मी रामलीला में इस बार माता सीता का किरदार मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा निभाएंगी जबकि सांसद मनोज तिवारी बालि व सांसद रवि किशन सुग्रीव के किरदार में नजर आएंगे। पिछले साल फिल्मी रामलीला को ऑनलाइन प्लेटफाॅर्म पर 36 करोड़ लोगों ने देखा था। इस बार यह संख्या 50 करोड़ पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
फिल्मी रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) और निदेशक शुभम मलिक ने संयुक्त रूप से कहा इस बार हम कुछ बदलाव कर रहे हैं। विश्व की सबसे बड़ी रामलीला अयोध्या की रामलीला में मां सीता के किरदार में मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा दिखेंगी। ये पहली बार होगा जब कोई मिस यूनिवर्स इंडिया सीता का किरदार निभाने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिया कहती हैं कि ये वर्ष मेरे लिए कई मायनों में खास है। प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से मुझे विश्व की सबसे बड़ी रामलीला में सीता का किरदार निभाने का अवसर मिला। सुभाष मलिक के अनुसार इस बार रामलीला में कुल 42 फिल्मी कलाकार विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा 20 कलाकार अयोध्या से भी विभिन्न भूमिकाओं में रामकथा को जीवंत करते दिखेंगे।