फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Film shooting hub should be built in Ayodhya: Deepika

अयोध्या में बनना चाहिए फिल्म शूटिंग हब: दीपिका

Thu, 23 May 2024 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 23 May 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Film shooting hub should be built in Ayodhya: Deepika

विज्ञापन
अयोध्या। रामायण की सीता दीपिका चिखलिया ने बृहस्पतिवार को रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। रामलला के दर्शन कर वे भावुक नजर आईं। यहां रामलला के पुजारियों ने उनका स्वागत किया। वे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या की उनकी चौथी यात्रा है। जब भी वे अयोध्या आती हैं, अच्छा लगता है। ऐसा लगता है रामजी बुला रहे हैं और हम बार-बार आ रहे हैं। अयोध्या में अब फिल्म शूटिंग हब बनना चाहिए। इससे यहां रोजगार का अवसर बनेगा। लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 से ज्यादा सीटें लाकर सरकार बनाने जा रही है। मेरठ और दिल्ली में हमने रोड शो किया है। वहां लोगों का बेहद प्यार मिला। कहा कि बस इसी संकल्प से मतदान किया है कि आने वाले हजारों वर्षों तक देश आगे बढ़ता रहेगा। इस दौरान लोगों ने सीता मैया के जयकारे भी लगाए।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed