{"_id":"66dded48570b10d3e6027eb5","slug":"fatal-attack-on-salesman-condition-critical-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-118382-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सेल्समैन पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सेल्समैन पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
Mon, 09 Sep 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 09 Sep 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
खजुरहट। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट-धर्मगंज मार्ग के किनारे खजुरहट में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में सेल्समैन के ऊपर शनिवार की रात अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला करके मरणासन्न कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना का कारण अब तक पता नहीं चल सका है।
अंबेडकरनगर जिले के बसखारी थाना क्षेत्र के मिदूड़ निवासी मेवा लाल चौरसिया (60) बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट में संचालित अंग्रेजी शराब के ठेके पर पिछले कई वर्ष से सेल्समैन हैं। रविवार की सुबह करीब पांच बजे आसपास के लोगों ने उन्हें शराब ठेके के पीछे धान के खेत में लहूलुहान और गंभीर हालत में पड़े देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में एंबुलेंस से सीएचसी बीकापुर भिजवाया। डॉ. एके चौधरी ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी की। एसओजी और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर फुटेज और अन्य नमूने लिए।
वहीं, शराब के ठेके में सामने लगा हुआ सीसीटीवी कैमरा खराब बताया गया है। आसपास व अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। ठेके पर मिले सेल्समैन के मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में लिया है, जिसकी डिटेल खंगाली जा रही है। कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया कि शराब के ठेके के अंदर बिक्री का पैसा और अन्य सामान सुरक्षित है। सिर्फ मारपीट हुई है। सेल्समैन के दामाद की तहरीर पर चार अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध जानलेवा हमला की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।