फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Extension granted to improve preparations for NAAC assessment

Ayodhya News: नैक मूल्यांकन की तैयारियों में सुधार के लिए मिली मोहलत

Fri, 07 Nov 2025 09:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
Extension granted to improve preparations for NAAC assessment
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को नैक मूल्यांकन की तैयारियों में मानकों के अनुरूप सुधार के लिए मोहलत मिल गई है। प्रदेश की राज्यपाल और राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की ओर से इसके लिए गठित की गई मानदंड समितियों के संयोजकों के प्रेजेंटेशन को अब छह दिन बाद देखा जाएगा।
विज्ञापन


इसके पहले विश्वविद्यालय प्रशासन को राजभवन की ओर से शुक्रवार को ही नैक मूल्यांकन की तैयारियों के प्रेजेंटेशन को दिखाने के निर्देश मिले थे। बृहस्पतिवार शाम से ही कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह और कुलसचिव विनय कुमार सिंह की देखरेख में सभी 10 मानदंड समितियों के संयोजकों और सदस्यों की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई थी। इस बीच देर रात राजभवन से संदेश आया कि अब कुलाधिपति छह दिनों के बाद प्रेजेंटेशन देखेंगी।
विज्ञापन


वैसे भी शुक्रवार को पूरे दिन राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी डॉ. पंकज एल जानी और अशोक देसाई की ओर से मानदंड समितियों के संयोजकों और सदस्यों के साथ मैराथन बैठक कर नैक मूल्यांकन की तैयारियों की समीक्षा की गई थी। बैठक में कुलपति और कुलसचिव के साथ वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ल, वरिष्ठ आचार्य और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान दोनों ओएसडी ने तैयारियां तो परखी हीं, साथ में नैक के मानक के अनुरूप फॉर्मेट और गाइडलाइन से भी अवगत कराया। जो कमियां पाईं, उनमें सुधार करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ओएसडी के शाम 7.30 बजे यहां से लौटने के बाद राजभवन के निर्देश के अनुरूप कुलपति ने राजभवन में प्रेजेंटेशन दिखाए जाने की तैयारी शुरू करवा दी। इस बीच रात में इसके स्थगित किए जाने की सूचना आ गई। समझा जा रहा है कि यहां से दोनों ओएसडी के लौटने के बाद उनके फीडबैक के आधार पर राज्यपाल ने प्रेजेंटेशन देखने का निर्णय वापस ले लिया। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन को तैयारियों को पूरी तरह से चाक-चौबंद करने के लिए छह दिनों की मोहलत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed