फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Expenditure limit fixed on pandals and barricading of election meetings

Ayodhya News: चुनावी सभाओं के पंडाल और बैरिकेडिंग पर खर्च की सीमा तय

Sun, 28 Apr 2024 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Expenditure limit fixed on pandals and barricading of election meetings
अयोध्या। लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान रैली और जनसभाओं के पंडाल और बैरिकेडिंग के साथ अन्य इंतजामों पर खर्च की सीमा तय कर दी गई है। विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ निर्दल प्रत्याशी निर्धारित किए गए भाड़े के अनुसार ही किराए पर वाहन ले सकेंगे। इन सभी निर्वाचन व्यय का हिसाब भी देना होगा।
विज्ञापन


स्टार प्रचारकों और राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं की चुनावी सभाओं के लिए प्रत्याशी को कई तरह की व्यवस्था करनी पड़ती है। ऐसे में जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार की ओर से सभास्थल तैयार करने में उपयोग की जाने वाली प्रत्येक सामग्री का अलग-अलग रेट तय किया गया है। इसकी सूची भी सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और घोषित किए गए प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन


रैली और सभा के लिए स्टेज का भाड़ा 16 रुपये प्रति वर्ग फिट प्रतिदिन देना होगा। सोफा सेट के लिए 275 रुपये प्रति अदद प्रतिदिन तय हुआ है। टेंट, मैटिंग और पर्दे का चार रुपये प्रति वर्ग फिट प्रतिदिन के हिसाब से देय होगा। डाइस के लिए 110 रुपये प्रति वर्ग मीटर प्रतिदिन देना होगा। लोहे और लकड़ी के फ्रेम पर बनने वाले पंडालों के लिए पांच से सात रुपये प्रति वर्ग मीटर प्रतिदिन का भाड़ा देना होगा। यदि कोई प्रत्याशी वाटरप्रूफ पंडाल बनवाते हैं तो उन्हें 11 रुपये प्रति वर्ग मीटर प्रतिदिन का किराया देना होगा। इसी तरह एक से तीन लाइन तक बैरिकेडिंग के लिए 11 से 33 रुपये तक देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव प्रचार के लिए वाहनों का प्रतिदिन का भाड़ा शुल्क

जीप - 730 रुपये प्रतिदिन
ट्रक-बस - 4400 रुपये प्रतिदिन
मिनी बस- 2750 रुपये प्रतिदिन
बोलेरो, स्कार्पियो- 1550 रुपये प्रतिदिन
इनोवा व फार्चूनर- 2750 रुपये प्रतिदिन
कार- 1100 रुपये प्रतिदिन
थ्री व्हीलर- 550 रुपये प्रतिदिन
ऑटो रिक्शा- 550 रुपये प्रतिदिन
ट्रैक्टर- 770 रुपये प्रतिदिन
मोटरसाइकिल- 165 रुपये प्रतिदिन
(सभी वाहनों के लिए ईंधन अतिरिक्त)
- ई रिक्शा- 385 रुपये प्रतिदिन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed