फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Every ward and park of the city will get the gift of greenery

Ayodhya News: शहर के हर वार्ड और पार्क को मिलेगी हरियाली की सौगात

Tue, 08 Jul 2025 10:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
Every ward and park of the city will get the gift of greenery
अयोध्या। शहर के हर वार्ड और पार्क को हरियाली की सौगात मिलने जा रही है। इसके अलावा मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ), पुष्प वाटिका, अंडरपास और नवीन मंडी में भी पौधे रोपित किए जाएंगे। वार्ड और पार्कों में पौधरोपण के बाद पार्षदों और स्थानीय निवासियों के समन्वय से पेड़ों की नियमित देखभाल की जाएगी।
विज्ञापन


हरियाली लाने के लिए नगर निगम क्षेत्र में वाटिकाओं का भी विकास किया जाएगा। 64 पार्कों में पौधरोपण किया जाएगा। वृहद पौधरोपण अभियान के दौरान 61,700 पौधे नगर निगम क्षेत्र में रोपे जाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से 14,000 पौधे अब्बूसराय और 28,000 पौधे कुशमाहा में लगाए जाएंगे। इन दोनों स्थानों पर नाला और तालाब के किनारे उप वन विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से बालासराय और कुशमाहा के एमआरएफ पर क्रमश: 800 और 1000 पौधे रोपित किए जाएंगे। पुष्प वाटिका में 1000 पौधे लगाए जाएंगे। नगर निगम क्षेत्र के सभी अंडरपास, साकेत पार्क और नवीन मंडी के लिए 1000 पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। वार्डों में जनसहभागिता से 3000 पौधे लगाए जाएंगे। पार्कों में 2000 पौधे रोपित होंगे। इसी तरह कौशलपुरी में 900, साकेतपुरी में 500, बनवीरपुर में 3000 और भीखापुर में 4000 पौधे रोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि कुशमाहा में विकसित होने वाला उप वन 2.62 एकड़ में होगा। यहां मियावाकी तकनीक से वन क्षेत्र विकसित किया जाएगा। बाकी हिस्से में ओपन जिम, हाईमास्ट लाइट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी सुविधाओं का विकास होगा। इसके साथ ही अब्बूसराय में 1.31 एकड़ में उप वन विकसित किया जाएगा। यहां भी ओपन जिम और स्थानीय लोगों के टहलने के लिए पथ का निर्माण किया जाएगा।


बनवीरपुर में विकसित होने वाली वाटिका में एक एकड़ भूमि पर पौधे लगाए जाएंगे। स्थानीय लोगों के भ्रमण के लिए पथ की भी सुविधा उपलब्ध होगी। इस पुष्प वाटिका में देश-विदेश की विभिन्न प्रजातियों के 500 शोभाकार और छायाकार पौधे लगाए गए हैं। 10,000 वर्ग फीट में कारपेट घास लगाई गई है। यहां फूड कोर्ट, सेल्फी पॉइंट भी विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed