Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Entry of heavy vehicles banned in Ayodhya from 12 noon tomorrow

Ayodhya News: कल दोपहर 12 बजे से अयोध्या में बड़े वाहनों का प्रवेश बंद

Sun, 02 Nov 2025 08:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 02 Nov 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
Entry of heavy vehicles banned in Ayodhya from 12 noon tomorrow
अयोध्या। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के कारण रामनगरी में चार नवंबर दोपहर 12 बजे से यातायात डायवर्जन लागू हो जाएगा, जो पांच नवंबर रात भीड़ के खत्म होने तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

गोंडा की ओर से पुराना सरयू पुल होकर लता मंगेशकर चौक आने वाले सभी वाहनों को लोलपुर बाईपास होकर को जाएंगे।साकेत पेट्रोल पंप बैरियर से नया घाट व लता मंगेशकर चौक की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों के लिए साकेत पुल, बालूघाट मल्टीलेवल, सूर्या पैलेस, और बैकुंठ धाम के पास पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। हनुमानगुफा चौराहा से नयाघाट की ओर वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। सभी वाहन फटिकशिला आश्रम व हनुमानगुफा चौराहा के पास पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।
विज्ञापन

रामघाट चौराहा और तपस्वी छावनी से रामपथ की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय बैरियर से छोटी छावनी से रामपथ की ओर आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे और इन्हें काशीराम कॉलोनी परिक्रमा मार्ग से निकाला जाएगा। विद्याकुंड बैरियर से जैन मंदिर की ओर से रामपथ पर जाने वाले वाहन बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदया चौराहा से टेढ़ीबाजार की ओर चार पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे। वाहनों को उदया फ्लाईओवर से निकाला जाएगा और गैस गोदाम तिराहा के पास उदया पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। रानोपाली तिराहा से टेढ़ी बाजार की ओर दोपहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ऐसे वाहन रानोपाली क्रॉसिंग से लंगड़वीर चौराहा होकर जाएंगे। टेढ़ी बाजार चौराहा से श्रीराम अस्पताल की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। वाहन लंगड़वीर फ्लाईओवर होकर जाएंगे। चूड़ामणि चौराहा से टेढ़ी बाजार की ओर जाने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वाहन आसिफबाग और गैस गोदाम होकर जाएंगे। गैस गोदाम से काशीराम कॉलोनी, चक्रतीर्थ व राजघाट की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। वाहनों को उदया फ्लाईओवर से निकाला जाएगा। आवश्यक सेवाओं और एंबुलेंस वाहनों पर यह डायवर्जन लागू नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed