{"_id":"6a11d428edd3d7d28e0deb6d","slug":"entered-the-house-via-the-roof-and-stole-cash-and-jewelry-ayodhya-news-c-97-1-ayo1025-150169-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: छत के रास्ते घर में घुसे, पार किए नकदी और गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: छत के रास्ते घर में घुसे, पार किए नकदी और गहने
Sat, 23 May 2026 09:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 23 May 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
मिल्कीपुर। इनायतनगर थानाक्षेत्र के मवई कला गांव में एक किसान के घर से चोरों ने छत के रास्ते घुसकर ढाई लाख रुपये और लाखों के जेवर चुरा लिए। दूसरे घर में भी कोशिश की। शुक्रवार की रात हुई, जिसकी जानकारी शनिवार सुबह हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किसान उमेश तिवारी ने बताया कि शुक्रवार रात बिजली गुल थी। वह मुख्य दरवाजे के सामने सो रहे थे, जबकि उनके बच्चे छत पर सो रहे थे। चोर छत पर चढ़कर जीने से नीचे उतरे। अलमारी के लॉकर तोड़कर ढाई लाख रुपये और जेवर चुराए। चोरों ने बहू के कमरे से भी सोने-चांदी के जेवर और कीमती धातु के बर्तन चुराए। इसके बाद वे किचन के बगल की खिड़की से भाग गए। इसकी जानकारी पड़ोसी जर्नादन तिवारी ने सुबह जगाकर दी बताया कि उनके घर भी चोरी हुई है। उमेश तिवारी ने इनायतनगर पुलिस को तहरीर दी है।
थानाप्रभारी इनायतनगर रतन कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें चोरी की तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।पड़ोसी जनार्दन तिवारी की तरफ से अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।