{"_id":"6a9dbb545cd135ead004aa2a","slug":"employees-remained-absent-from-the-health-fair-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-158050-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: आरोग्य मेले से नदारद रहे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: आरोग्य मेले से नदारद रहे कर्मचारी
Mon, 07 Sep 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जिले की 37 पीएचसी पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 2110 मरीज पहुंचे, लेकिन कई केंद्रों पर व्यवस्थाएं पटरी से उतरी नजर आईं। कहीं हेल्थ एटीएम मशीन खराब मिली तो कहीं नर्स, एएनएम और आशा कार्यकर्ता अनुपस्थित रहीं। कुछ केंद्रों पर मेला सामान्य ओपीडी की तरह ही संचालित होता दिखा।
केस-1 : हेल्थ एटीएम खराब, जांच व्यवस्था प्रभावित
मिल्कीपुर के पीएचसी सरायधनेठी में 86 मरीजों ने उपचार कराया। यहां सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, सांस और त्वचा रोग के मरीज अधिक पहुंचे। केंद्र पर लगी हेल्थ एटीएम मशीन खराब होने से जांच प्रभावित रही। लैब टेक्नीशियन के अनुसार मशीन की मरम्मत के लिए कई बार पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्या दूर नहीं हुई। इसके चलते मरीजों को किट से होने वाली सीमित जांच पर निर्भर रहना पड़ा। मेले में नर्स, एएनएम और आशा कार्यकर्ता भी मौजूद नहीं थीं। विभाग के अनुसार 39 आयुष्मान कार्ड बनाए गए, 41 आभा आईडी तैयार हुईं, 200 मरीजों की स्क्रीनिंग हुई, 132 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच की गई तथा 23 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई।
केस-2 : मेले के लिए बाहर से मंगानी पड़ी एक्स-रे मशीन
सोहावल के पीएचसी बड़ागांव में 64 मरीज पहुंचे। यहां आयोजन में ऐसा कोई विशेष इंतजाम नजर नहीं आया, जिससे इसे सामान्य ओपीडी से अलग माना जा सके। मरीजों को नियमित जांच और दवाएं ही उपलब्ध कराई गईं। एक्स-रे सुविधा के लिए मशीन बाहर से मंगाई गई थी।
विज्ञापन
केस-3 : वायरल, फंगल संक्रमण और डायरिया के मरीज अधिक
पीएचसी कनैला में 50 मरीजों की जांच हुई, जिनमें 30 महिलाएं, 15 पुरुष और पांच बच्चे शामिल थे। अधिकांश मरीज सर्दी-बुखार से पीड़ित मिले। वहीं शुजागंज पीएचसी में वायरल फीवर के मरीज अधिक पहुंचे। यहां फंगल संक्रमण और डायरिया से पीड़ित मरीजों का भी उपचार किया गया।