फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Electricity workers took out a bike rally in protest against layoffs

Ayodhya News: छंटनी के विरोध में बिजलीकर्मियों ने निकाली बाइक रैली

Thu, 01 May 2025 09:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 01 May 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers took out a bike rally in protest against layoffs
अयोध्या। छंटनी, फेस अटेंडेंस समेत अन्य मुद्दों को लेकर आंदोलनरत संविदा बिजलीकर्मियों ने बृहस्पतिवार को बाइक रैली निकालकर आक्रोश जताया। ग्रामीण क्षेत्रों तक विरोध के स्वर मुखर हुए और जगह-जगह प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बिजलीकर्मी बृहस्पतिवार सुबह मुख्य अभियंता के कार्यालय पर जमा हुए। यहां विरोध सभा में कर्मचारियों ने कहा कि मोटी रकम लेकर कर्मचारियों को निकालने और भर्ती करने का खेल करने की तैयारी है, जिसका अधिकारियों को भी समर्थन मिल रहा है। संविदाकर्मी जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इसके बावजूद उनके साथ अत्याचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विरोध सभा के बाद प्रांतीय संयोजक रघुवंश मिश्रा, जिलाध्यक्ष जय गोविंद सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाली। यह रैली मुख्य अभियंता कार्यालय से निकलकर पुष्पराज, महिला अस्पताल, रिकाबगंज चौराहा, सिविल लाइन, तहसील सदर होते हुए वापस धरनास्थल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार संविदा बिजली कर्मियों ने बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन किया। कर्मी घनश्याम यादव ने बताया कि दो महीने से संविदा कर्मियों को मानदेय नहीं मिला है। सरकार ने 30 प्रतिशत संविदा कर्मियों की छंटनी की योजना बनाई है, जो अन्याय पूर्ण है। वहीं, कर्मियों के कार्य बहिष्कार से जरूरी सेवाएं प्रभावित हुईं। कार्य बहिष्कार के दौरान बिजली कर्मियों ने उपखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन करके नारेबाजी की। इस दौरान घनश्याम यादव, सुभाष, रामजी, सुरेंद्र मिश्रा, ओमप्रकाश, सरजू प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed