फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Elderly man killed in dispute over removal of CCTV camera

Ayodhya News: सीसीटीवी कैमरा हटाने के विवाद में बुजुर्ग को मार डाला

Wed, 02 Jul 2025 09:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 02 Jul 2025 09:01 PM IST
विज्ञापन
Elderly man killed in dispute over removal of CCTV camera
मवई। सीसीटीवी कैमरा हटाने के विवाद में मंगलवार की शाम मवई थाना क्षेत्र के मवई गांव निवासी जगजीवन गुप्ता (70) को विपक्षियों ने डंडे से पीटकर मार डाला। बीच-बचाव करने आए उनके दो बेटे सहित परिवार के अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

गांव निवासी जगजीवन गुप्ता व ओम प्रकाश के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद था। कुछ माह पूर्व दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसे लेकर उनमें रंजिश चल रही थी। इसी वजह से उनमें अक्सर तनातनी रहती थी। छोटी-छोटी बात पर भी मारपीट की नौबत आती थी। आए दिन हो रहे इसी विवाद की वजह से एक पक्ष के श्याम गुप्ता ने मंगलवार को अपने घर व दुकान के आसपास सीसीटीवी कैमरा लगाया था।
विज्ञापन

कैमरा लगने को लेकर दूसरे पक्ष को आपत्ति थी। इसी बात को लेकर मंगलवार की शाम लगभग चार बजे दूसरे पक्ष के रामू परिवार के अन्य लोगों के साथ आए और कैमरा हटाने पर अड़ गए। दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी और विवाद बढ़ने लगा। इसी बीच रामू के परिवार के लोगों ने लाठी-डंडे से श्यामू व उनके परिजनों पर हमला कर दिया। मारपीट में श्यामू, राहुल घायल हो गए। श्यामू के पिता जगजीवन जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर आई पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जगजीवन को मृत घोषित कर दिया। श्यामू ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है।

एसओ मवई सुरेश पटेल ने बताया कि सीएचसी की सूचना पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया गया है। सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। तहरीर के आधार पर नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। मृतक के शरीर पर बाहरी चोटों के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अन्य साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed