फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Elderly man beaten to death over land dispute

Ayodhya News: जमीन विवाद में बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला

Wed, 11 Feb 2026 09:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 11 Feb 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
Elderly man beaten to death over land dispute
मृतक जमुना प्रसाद
मिल्कीपुर/कुमारगंज। कुमारगंज क्षेत्र के चौधरीपुर, गोड़वा में बुधवार की सुबह 11:30 बजे जमीन विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू की है। पुलिस कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


गांव निवासी जमुना प्रसाद यादव ने अपने घर के बगल स्थित अपने चाचा का मकान खरीदा है। इसी के बगल गांव निवासी देव नरायन यादव का मकान है। इसी मकान के सामने की जमीन को लेकर जमुना और देव नरायन के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह लगभग 11:30 बजे जमुना प्रसाद इसी मकान में दरवाजा लगवा रहे थे।
विज्ञापन



आरोप है कि इसी बीच देव नरायन अपने परिवार के लोगों के साथ आए और लाठी-डंडे से जमुना प्रसाद और उनके परिवार पर हमला कर दिया। हमले में जमुना प्रसाद, उनके पक्ष के राम औतार, आशाराम, कुसुम, अंजली व दूसरे पक्ष से देव नरायन और गीता को चोटें आईं। परिजन और पुलिस ने सभी को 100 बेड अस्पताल कुमारगंज भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान जमुना प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मामूली रूप से घायल अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ की है। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर अजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे आशाराम की तहरीर पर देव नरायन यादव, विशाल यादव, अनीता, सुनीता व गीता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात की गई है।

बीते शुक्रवार को भी हुआ था विबाद
मृतक जमुना प्रसाद व देव नरायन के बीच बीते शुक्रवार को भी विवाद हुआ था। शुक्रवार को देव नरायन अपने घर की दक्षिणी दीवार में दरवाजा खोल रहे थे, जिस पर दूसरे पक्ष को आपत्ति थी। उस दिन कुमारगंज पुलिस ने राम विशाल व राम औतार का शांतिभंग की आशंका में चालान करके इतिश्री कर ली थी। ग्रामीणों ने बताया कि यदि पुलिस ने उस दिन ही घटना को गंभीरता से लिया होता तो आज ऐसी घटना न होती।

मृतक जमुना प्रसाद

मृतक जमुना प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed