{"_id":"67a8c79fcd274cd9f20039d2","slug":"eight-thousand-students-will-take-the-exam-at-13-centres-ayodhya-news-c-97-1-ayo1006-124625-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 13 केंद्रों पर आठ हजार छात्र देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 13 केंद्रों पर आठ हजार छात्र देंगे परीक्षा
Sun, 09 Feb 2025 08:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 09 Feb 2025 08:49 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। सीबीएसई की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरु होंगी। इस परीक्षा में दसवीं और बारहवीं के आठ हजार से अधिक छात्र शामिल होंगे। सीबीएसई के जिला कोऑर्डिनेटर अजित द्विवेदी ने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के लिए बोर्ड ने अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है।
जिला कोऑर्डिनेटर ने बताया कि इस बार परीक्षा में दसवीं के 4500 और बारहवीं के 3600 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए जिले में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कहा कि परीक्षा में नकल रोकने के लिए दो से तीन सचल दल का भी गठन किया गया है। जो समय-समय पर केंद्रों का औचक निरीक्षण कर नकल को रोकने का काम करेंगे। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
परीक्षा केंद्रों पर सभी परीक्षार्थी सुबह 10 बजे तक हर हाल में पहुंच जाएं। इसके बाद उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा के समय छात्रों को अपने साथ प्रवेश पत्र और स्कूल की आईडी लाना अनिवार्य है। छात्र अपने स्कूली ड्रेस में ही परीक्षा दे सकेंगे। परीक्षार्थी को अपने साथ किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या घड़ी को अंदर ले जाने की अनुमति नही होगी।
विज्ञापन
सीबीएसई परीक्षा के लिए जिले में 13 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें महाराजा पब्लिक स्कूल, अवध इंटरनेशनल स्कूल, उदया पब्लिक स्कूल, जवाहर नवोदय स्कूल, फैजाबाद पब्लिक स्कूल, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, टाइनी टाट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एनडीडी एवी पब्लिक स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, जेबी एकेडमी, भवदीय पब्लिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालय शामिल हैं।