फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Drunken man attacked father and set the house on fire

Ayodhya News: नशे में पिता पर किया हमला, घर में आग लगाई

Thu, 10 Sep 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 10 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Drunken man attacked father and set the house on fire
बीकापुर। हरिबंसपुर मंगारी ग्राम पंचायत में मंगलवार देर रात शराब के नशे में बेटे ने जमकर बवाल मचाया। घर में तोड़फोड़ के साथ आग लगा दी। अपने 75 वर्षीय पिता पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया। आग में बाइक और अन्य घरेलू वस्तुएं जलकर राख हो गईं। पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि त्रिभुवन यादव (35) ने नशे की हालत में घर में हंगामा शुरू किया। विवाद बढ़ने पर उसने सामान में आग लगा दी। इसके बाद त्रिभुवन ने अपने पिता अलगू पर हमला कर दिया। दोनों घायलों को एंबुलेंस से बीकापुर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र रंजन ने प्राथमिक उपचार किया। दोनों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अलगू और त्रिभुवन दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

चौरे बाजार चौकी प्रभारी बुद्धिमान सिंह ने बुधवार को बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। अभी तक मामले में कोई तहरीर भी नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed