फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Drains outside houses are overflowing with dirty water

Ayodhya News: गंदे पानी से बजबजा रहीं घरों के बाहर नालियां

Sun, 11 May 2025 08:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
Drains outside houses are overflowing with dirty water
अयोध्या। शहर में देवकाली बाईपास के पास वैष्णोपुरम कॉलोनी में घरों के बाहर नालियां गंदे और ठहरे हुए पानी से बजबजा रही हैं। यहां के निवासी कॉलोनी के बसने के 24 साल बाद भी जन सुविधाओं से वंचित हैं। गंदगी के चलते गर्मी में संक्रामक रोग फैलने का अंदेशा है। नगर निगम के साथ जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से यहां के निवासियों में काफी गुस्सा है।
विज्ञापन

देवकाली बाईपास से पहले साकेतपुरी कॉलोनी मार्ग के बाएं हिस्से में दो फेज में वैष्णोपुरम कॉलोनी बसी हुई है। कॉलोनी के पहले और पुराने फेज को दुर्दशा का सामना करना पड़ रहा है, जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय साकेत निलयम के पास विकसित हुए कॉलोनी के दूसरे फेज की रौनक निराली है। यहां पर सभी जनसुविधाएं बेहतर स्वरूप में उपलब्ध हैं। यही दोहरा रवैया पहले फेज के निवासियों को और ज्यादा दर्द दे रहा है।
विज्ञापन

पहले बात करते हैं वैष्णोपुरम कॉलोनी के पहले फेज की। मुख्य मार्ग को इस कॉलोनी में जाने वाली सड़क से ऊंचा कर दिया गया है। कॉलोनी की सड़क भी गली के स्वरूप में है। इसमें भीतर घुसते ही दोनों तरफ की नालियां गंदे पानी से उफनाई हुई दिखती हैं। इसमें ठहरे हुए गंदे पानी की दुर्गंध से वातावरण दूषित हो रहा है। पूरी कॉलोनी में नाली की ऐसी ही बदरंग तस्वीर है। सबसे दुखद पहलू यह है कि मुख्य मार्ग पर नाले का निर्माण होने के बाद भी यहां की नाली को उससे नहीं जोड़ा गया है। ऐसे में जल निकासी पूरी तरह से बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनी के निवासी धीरेंद्र शुक्ल बताते हैं कि गर्मी में तो फिर भी राहत है। बारिश के दिनों में नाली का पानी उफना कर रोड पर भर जाता है और घरों तक पहुंच जाता है। तब यहां रहना और भी नारकीय हो जाता है। रात में पूरे मार्ग पर अंधेरा रहता है। इसकी वजह एक भी स्ट्रीट लाइट का न होना है। जबकि इसके विपरीत कॉलोनी के आरएसएस कार्यालय के बगल वाले हिस्से में गहरी और चौड़ी नाली का निर्माण कराया गया है। उन्हें ढकने की भी व्यवस्था है। रात में वह कॉलोनी प्रकाश से जगमग करती है। यहां जनसुविधाएं विकसित करने की किसी को सुधि ही नहीं है। जनप्रतिनिधियों और नगर निगम से कई बार शिकायत की। फिर भी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed