फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Dr. P.S. Pramanik Appointed as Acting Vice-Chancellor of Agricultural University

Ayodhya News: डाॅ. पीएस प्रमाणिक बने कृषि विवि के प्रभारी कुलपति

Sat, 04 Apr 2026 10:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 04 Apr 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Dr. P.S. Pramanik Appointed as Acting Vice-Chancellor of Agricultural University
कार्यभार ग्रहण करते डा. पीएस.प्रमाणिक।
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. पीएस प्रामाणिक को कृषि विश्वविद्यालय का प्रभारी कुलपति नियुक्त किया गया है। इस संबंध में प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने आदेश पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन

डॉ. प्रामाणिक नियमित कुलपति की नियुक्ति होने अथवा छह माह की अनाधिकृत अवधि अथवा अग्रिम आदेश तक के लिए कुलपति के दायित्वों का निर्वहन करेंगे। वह पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय के पशु उत्पादन एवं प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष होने के साथ-साथ अधिष्ठाता एवं कुलसचिव की भी अहम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनकी क्षमता एवं कार्यकुशलता को देखते हुए राज्यपाल ने उन्हें कृषि विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति के रूप में नियुक्त किया है।
विज्ञापन


अति व्यस्तता के चलते दिया था इस्तीफा
कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने शनिवार को डॉ. प्रामाणिक को कार्यभार सौंप दिया। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि के शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाएं कराने, समय से परिणाम घोषित करने एवं प्रशासनिक कार्यों की अति व्यस्तता के कारण 29 मार्च को त्याग पत्र दे दिया था। इस मौके पर विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक, कुलपति के सचिव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed