फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Divisional Arts Festival: Nandini of Sultanpur dominated in singing and Shivam of Ayodhya in dancing.

मंडलीय कला उत्सव : गायन में सुल्तानपुर की नंदिनी व नृत्य में अयोध्या के शिवम का दबदबा

Fri, 19 Sep 2025 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Divisional Arts Festival: Nandini of Sultanpur dominated in singing and Shivam of Ayodhya in dancing.
जीआईसी के विवेकानंद सभागार में आयोजित मंडलीय कला उत्सव में नृत्य करती छात्रा - फोटो : जीआईसी के विवेकानंद सभागार में आयोजित मंडलीय कला उत्सव में नृत्य करती छात्रा
अयोध्या। राजकीय इंटर कॉलेज के विवेकानंद सभागार में समग्र शिक्षा के तहत मंडलीय कला उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इसमें अयोध्या मंडल के पांच जिलों अयोध्या, अमेठी, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर और बाराबंकी के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई। प्रथम स्थान पाने वाले बच्चे प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ एडीआईओएस अवनीश कुमार पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। मुख्य आयोजक मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र कुमार सिंह, संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन कुमार तिवारी और आयोजक प्रधानाचार्य ओंकारनाथ रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में गायन, वादन, नृत्य, कहानी वाचन, नाटक, चित्रकला, मूर्तिकला और स्थानीय शिल्प की 12 विधाओं में मुकाबले हुए। निर्णायक मंडल में अवध विश्वविद्यालय की डॉ. रचना श्रीवास्तव, डॉ. रीमा सिंह, राजा मोहन गर्ल्स पीजी कॉलेज के डॉ. पदमाकर चंद्र पांडेय, डॉ. दीपमाला गुप्ता, साकेत पीजी कॉलेज के डॉ. अंबरीष कुमार श्रीवास्तव और डायट प्रवक्ता सुनील कुमार सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश स्तर के लिए चयनित विद्यार्थियों में अयोध्या से नृत्य समूह में शिवम, अमन, दिव्यांश, राजगुरु, अमेठी से गायन समूह में इकरा, शताक्षी, वैष्णवी, अनिका, वादन एकल (स्वर) में भार्गवी, वादन एकल (ताल) में प्रखर दुबे, वादन समूह में प्रभात दुबे, श्रेया शुक्ला, उद्भव पांडेय, नृत्य एकल में अदिका सिन्हा, कहानी वाचन में ऋषभ शुक्ला, वैशाली सिंह और बाराबंकी से मूर्तिकला में शिवा, स्थानीय शिल्प में फिजा और कल्पना, सुल्तानपुर से गायन एकल में की नंदिनी कसौधन, बाराबंकी से नाटक में शाजिया, नसरा बानो, सबीहा और अंबेडकर नगर से चित्रकला में सौम्या वर्मा रही।

विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इन 12 विधाओं में चयनित विद्यार्थी प्रदेश स्तर की कला उत्सव प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं इन विधाओं में 20 से अधिक विद्यार्थी द्वितीय और तृतीय मंडल विजेता रहे। इस मौके पर जीआईसी के उप प्रधानाचार्य राम निहोर, धर्मेंद्र पांडेय, वरुण त्रिपाठी, जगजीत सिंह सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिका व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed