फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Divine consecration of 1800 idols took place in Jain temple

Ayodhya News: जैन मंदिर में 1800 प्रतिमाओं का हुआ दिव्य अभिषेक

Tue, 04 Mar 2025 09:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 04 Mar 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
Divine consecration of 1800 idols took place in Jain temple
अयोध्या। जैन मंदिर में पंच कल्याणक महोत्सव की अद्भुत छटा बिखर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को भगवान का दीक्षा कल्याणक मनाया गया। जैन मंदिर में स्थापित होने वाली 1800 प्रतिमाओं का 1008 कलशों के दिव्य जल से अभिषेक भी किया गया। सभी मूर्तियों का भव्य अभिषेक हुआ तो जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन


इससे पहले दीक्षा कल्याणक की बारी आने के साथ भगवान को निर्वस्त्र कर कठोर तपस्या के लिए तैयार किया गया, ताकि वह मानवता का श्रेष्ठतम ज्ञान प्राप्त कर सकें। प्रभु अपने महल से जंगल की और निकलते हैं। देवी देवता और सभी मनुष्य लोग प्रभु के साथ निकलते हैं। प्रभु को पालकी में बिठाकर लेकर जाते हैं। जंगल में प्रभु उतरते हैं। सभी वस्त्र आभूषणों का त्याग करते हैं और लोच करते हैं।
विज्ञापन

तड़के ही प्रतिष्ठा महोत्सव का आरंभ प्रथम तीर्थंकर की पूर्व प्रतिष्ठित मूर्ति का पंचामृत अभिषेक किए जाने से हुआ। अगले चरण में गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता, आचार्य भद्रबाहु, पीठाधीश रवींद्र कीर्ति स्वामी एवं प्रज्ञाश्रमणी चंदनामती माता के उद्बोधन से आस्था का औचित्य प्रतिपादित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

पंच कल्याणक महोत्सव से प्राप्त होता है मुक्तिमार्ग का संदेश
जैन मंदिर के पीठाधीश रवीन्द्र कीर्ति स्वामी कहते हैं कि पंच कल्याणक महोत्सव में जिनवाणी सेवक विद्वानों के द्वारा मुक्तिमार्ग के स्वरूप का एवं उसे प्राप्त करने के उपायों का प्रतिपादन भी होता है। हमें मुक्तिमार्ग का संदेश, इस महोत्सव से प्राप्त होता है। यदि हम भी सही वस्तु-स्थिति समझ कर, उस दिशा में प्रयत्न करें तो भव-भ्रमण से छूट कर, सादि-अनंत काल के लिए अनंत सुखी हो सकते हैं। हम सभी भव्यात्माएँ, इस महोत्सव के माध्यम से संसार-परिभ्रमण से मुक्त होकर अनंत सुखी हों यही मंगल भावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed