फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   District Judge flags off the Justice Chariot

Ayodhya News: जिला जज ने न्याय रथ को दिखाई हरी झंडी

Tue, 17 Feb 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 17 Feb 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
District Judge flags off the Justice Chariot
35-जिला न्यायालय परिसर में न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जिला जज व अन्य।-संवाद
अयोध्या। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जन कल्याणकारी योजनाओं व मेगा/वृहद विधिक सहायता शिविर के प्रचार-प्रसार के लिए जिला जज रणंजय कुमार वर्मा ने मंगलवार को न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रंजिनी शुक्ला ने बताया कि न्याय रथ जिले भर में जगह-जगह लोगों को जागरूक करेगा। इसके माध्यम से आमजन की कल्याणकारी योजनाओं को प्रसारित किया जाएगा। लाभार्थियों को चिह्नित करके उन्हें लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा। 22 फरवरी को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में सभी विभागों के अधिकारी जन कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को अवगत कराएंगे। न्याय रथ के साथ ही चार ई रिक्शा को भी क्षेत्र में भेजा गया है। इस मौके पर एडीजे अनिल कुमार वर्मा, एडीजे सुरेंद्र मोहन सहाय, दीपक यादव, मोहिंदर कुमार, विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट रजत वर्मा, सीजेएम सुधांशु शेखर उपाध्याय, एसीजेएम सतीश कुमार मगन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed