{"_id":"663e808fe6d4f0984f0997e6","slug":"digital-x-ray-facility-started-in-shri-ram-hospital-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-113808-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: श्रीराम अस्पताल में डिजिटल एक्सरे की सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: श्रीराम अस्पताल में डिजिटल एक्सरे की सुविधा शुरू
Sat, 11 May 2024 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 11 May 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्याधाम स्थित राजकीय श्रीराम चिकित्सालय में अब मरीजों को डिजिटल एक्सरे की भी सुविधा मिल सकेगी। इस सुविधा का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हो गया है। राममंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी है। ऐसे में सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। रामजन्मभूमि से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित श्रीराम चिकित्सालय में अयोध्या सहित आसपास के जिलों के रोजाना करीब आठ सौ मरीज पहुंचते हैं।
श्रीराम चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को अब डिजिटल एक्स-रे के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बाहर एक्सरे कराने पर मरीजों को 300 से 700 रुपये तक देने पड़ते थे। श्रीराम अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ़ विनोद कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार को डिजिटल एक्सरे मशीन का उद्घाटन किया। प्रशासनिक अधिकारी वाईपी सिंह ने बताया कि मशीन अस्पताल में एक पखवाड़ा पहले ही पहुंच गई थी, लेकिन इस्टॉल न होने के कारण यह सुविधा शुरू नहीं की जा सकी थी। अब डिजिटल मशीन के माध्यम से मरीजों का एक्सरे शुरू हो गया है। एक्स-रे मशीन को आपरेट कर रहे राजेश कुमार ने बताया कि इस मशीन से मरीजों को बेहतर क्वालिटी की फिल्म तुरंत मिल सकेगी। पहले फिल्म को धोना पड़ता था। समय ज्यादा लगता था।