फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Devotees stuck in traffic jam for nine hours, jam lasted for two kilometers

Ayodhya News: नौ घंटे जाम में फंसे रहे श्रद्धालु, दो किलोमीटर तक रहा जाम

Sun, 09 Feb 2025 08:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 09 Feb 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
Devotees stuck in traffic jam for nine hours, jam lasted for two kilometers
मिल्कीपुर। प्रशासन की ओर से किए गए रूट डायवर्जन के चलते सुल्तानपुर जिले की सीमा पर रविवार सुबह पांच बजे से ही यात्री बसें रोक दी गईं। इसके चलते करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप पर दर्शनार्थियों को करीब नौ घंटे के इंतजार के बाद अयोध्या की सीमा में प्रवेश मिल सका।
विज्ञापन

कर्नाटक,उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात ,दिल्ली सहित देश के कोने-कोने से श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के बाद अयोध्या पहुंच रहे हैं। भीड़ के दबाव को देखते हुए अयोध्या धाम जाने वाले दर्शनार्थियों की बसों को पुलिस प्रशासन ने अयोध्या सीमा पर स्थित कूरेभार मोड़ पर रोक दिया। इससे करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

परेशान दर्शनार्थियों जब प्रदर्शन करना शुरू किया तब पुलिस प्रशासन की नींद खुली। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी, थाना प्रभारी कुमारगंज अमरजीत व पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे दर्शनार्थियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। कई चक्रों में गाड़ियों को अयोध्या की सीमा में प्रवेश कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंगलूरू की दर्शनार्थी पुष्पलता व राजम्मा ने कहा कि सुबह पांच बजे से यहां पर हमारी गाड़ी खड़ी है। पीने के पानी भी दूर-दूर तक नही मिल रहा। उड़ीसा के दर्शनार्थी श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि सुबह से ही जाम में फंसे हैं। यहां पर चाय-पानी की भी व्यवस्था नही है। उनका कहना था कि यहां के स्थानीय प्रशासन को व्यवस्था करानी चाहिए। मलेशिया के वविन व सुशीला ने बताया कि राम मंदिर दर्शन करने जा रहे हैं। सुबह से ही फंसे हैं, काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed