फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Development works worth 50 lakh to be undertaken at Saket College; auditorium to be reconstructed

Ayodhya News: साकेत महाविद्यालय में 50 लाख से होंगे विकास कार्य, प्रेक्षागृह का होगा पुनर्निर्माण

Mon, 27 Apr 2026 08:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 27 Apr 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Development works worth 50 lakh to be undertaken at Saket College; auditorium to be reconstructed
साकेत महाविद्यालय में कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने 50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। यह घोषणा महाविद्यालय के वार्षिक सांस्कृतिक समारोह साकेतोत्सव के दौरान की गई। इस राशि का उपयोग आचार्य नरेन्द्र देव प्रेक्षागृह के पुनर्निर्माण, पानी की टंकी और शौचालय निर्माण के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक गुप्ता ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने छात्र-छात्राओं की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने महाविद्यालय के विकास के लिए यूजीसी, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री स्तर की विभिन्न योजनाओं से भी सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक ने शिक्षा के क्षेत्र में साकेत महाविद्यालय के योगदान की प्रशंसा की।
विज्ञापन

उन्होंने जोर दिया कि अयोध्या के विकास के साथ साकेत महाविद्यालय का विकास भी सुनिश्चित होना चाहिए। प्रबंध समिति के अध्यक्ष आलोक बंसल और मंत्री आनंद सिंघल ने विधायक के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। प्राचार्य दानपति तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया और आभार जताया। प्राचार्य ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय चेतना को मजबूत करते हैं। साकेतोत्सव का आयोजन सांस्कृतिक परिषद की ओर से किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष असीम त्रिपाठी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। समारोह के अंत में त्रि-दिवसीय प्रतियोगिताओं में विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन पूनम जोशी और सरला शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर डॉ. जनमेजय तिवारी, प्रबंध समिति के सदस्य निशीथ वर्मा, अरविंद अग्रवाल, प्रो. शिवकुमार तिवारी, प्रो. अशोक कुमार राय, प्रो. अनुराग मिश्र, प्रो. कविता सिंह, प्रो. फौजदार यादव, प्रो. रचना सिन्हा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed