{"_id":"6aa6e93999e4e1a82c09b57f","slug":"2500-earthen-lamps-will-be-lit-in-ayodhya-on-prime-minister-modis-birthday-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-158639-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अयोध्या में जलेंगे 2500 दीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अयोध्या में जलेंगे 2500 दीप
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से अयोध्या महानगर में एक माह का सेवा संकल्प अभियान शुरू होगा। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा। पहले दिन देवकाली मंदिर परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद महानगर क्षेत्र के अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे।
जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। 17 सितंबर की शाम को सूर्यकुंड को 2500 दीपों से रोशन किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से महानगर के प्रत्येक बूथ पर सार्वजनिक स्थलों में 25 दीप जलाए जाएंगे। साथ ही लाभार्थियों से अपने घरों के सामने दीप जलाने की अपील की जाएगी। भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के जनप्रतिनिधि जीवन में सेवा, सुशासन और जनकल्याण प्रमुख रहे हैं। अभियान संयोजक शैलेंद्र कोरी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यशालाएं पूरी हो चुकी हैं।