फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Development Authority's new guideline for 1186 homestays

Ayodhya News: 1186 होम स्टे के लिए विकास प्राधिकरण की नई गाइडलाइन

Sat, 05 Jul 2025 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
Development Authority's new guideline for 1186 homestays
अयोध्या। रामनगरी में पंजीकृत 1186 होम स्टे के संचालकों के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इसके अनुसार सभी होम स्टे संचालकों को अब उनके यहां ठहरने वाले आगंतुकों के वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान का प्रावधान करना होगा। इसके अलावा सभी सुरक्षा मानकों का भी ध्यान रखना पड़ेगा।
विज्ञापन


अयोध्या में भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने के साथ वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर होम स्टे का पंजीकरण विकास प्राधिकरण की ओर से शुरू किया गया था। इसके पीछे मंशा थी कि लाखों की संख्या में देश-विदेश के श्रद्धालुओं के यहां आने की स्थिति में उन्हें ठहरने के लिए पर्याप्त संख्या में बेहतर विकल्प मिल सके। साथ ही स्थानीय लोगों को आमदनी का भी नया माध्यम मिले।
विज्ञापन


इसके बाद लगातार यहां पर होम स्टे का पंजीकरण होता रहा। अब तक 1186 की संख्या में होम स्टे पंजीकृत हो चुके हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं के साथ इन होम स्टे में ठहरने को भी प्राथमिकता देते हैं। महाकुंभ के समय जब लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का रामनगरी में आगमन हो रहा था, तब होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं के फुल हो जाने की स्थिति में ये होम स्टे बेहतर विकल्प बने थे। इनके संचालकों ने अच्छी कमाई भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी संख्या में होम स्टे का संचालन शुरू हो जाने के बाद कुछ दिक्कतें भी सामने आईं। इनमें सबसे बड़ी समस्या यहां ठहरने वालों की ओर से आसपास की सड़कों और गलियों में ही वाहनों की पार्किंग कर दिया जाना है। इससे आवागमन बाधित होता है। साथ ही आसपास रहने वाले या कोई अन्य प्रतिष्ठान संचालित करने वाले वाहन खड़ा करने पर आपत्ति भी जताते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए पिछले दिनों प्राधिकरण के बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाने के साथ चर्चा की गई थी।


इस बारे में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने अमर उजाला को बताया कि बोर्ड की बैठक में हुई चर्चा के बाद अब गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इसके अनुसार सभी होम स्टे संचालकों से पार्किंग की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से कुछ अन्य प्रबंध सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई है। इसके तहत सभी होम स्टे में सीसीटीवी कैमरे होने चाहिए। यदि कोई एनआरआई या विदेशी मेहमान आते हैं तो उनके बारे में अनिवार्य रूप से स्थानीय थाने पर सूचना देनी होगी। सभी आगंतुकों के विवरण का रजिस्टर व्यवस्थित करना होगा। अग्निशमन से जुड़े इंतजाम भी अनिवार्य रूप से करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed