फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Demand to remove the City Station House Officer (SHO)

Ayodhya News: नगर कोतवाल को हटाने की मांग

Fri, 11 Sep 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 11 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Demand to remove the City Station House Officer (SHO)
सीओ सिटी से मिलता सपा का प्रतिनिधि मंडल
अयोध्या। थाना कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी ने महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के नेतृत्व में एसएसपी के नाम संबोधित ज्ञापन सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी को सौंपा। सपा नेताओं ने प्रभारी निरीक्षक पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और पीड़ितों की सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया। सपा प्रवक्ता राकेश यादव ने कहा कि बिना सुविधा शुल्क आम लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होती, जिससे पुलिस विभाग की छवि प्रभावित हो रही है। नेताओं ने प्रभारी निरीक्षक को तत्काल हटाने और भविष्य में थानाध्यक्ष न बनाने की मांग की। कार्रवाई न होने पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन के नेतृत्व में कोतवाली घेराव की चेतावनी दी। इस दौरान हामीद जाफर, मीसम उपाध्याय, शावेज जाफरी, संजय सिंह, राकेश पांडेय, सूरज वर्मा, बृजेश सिंह चौहान, कृष्ण गोपाल यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed