फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Demand raised for compensation for acquired houses; memorandum submitted to the trustee

Ayodhya News: अधिग्रहित मकानों का मुआवजा दिलाने की मांग, ट्रस्टी को सौंपा ज्ञापन

Fri, 24 Jul 2026 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
Demand raised for compensation for acquired houses; memorandum submitted to the trustee
अयोध्या। राम जन्मभूमि परिसर विस्तार योजना के तहत वर्ष 2021 में अधिग्रहित किए गए मकानों के बदले अब तक भूमि और मुआवजा न मिलने से परेशान प्रभावित परिवारों ने शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


अहिराना, दिगंबर जैन मंदिर के निकट रामकोट निवासी राजन यादव, संतोष यादव और राम अधार यादव सहित अन्य प्रभावितों ने ज्ञापन में कहा कि सात सितंबर 2021 को राम मंदिर परिसर विस्तार के लिए उनके पैतृक मकान अधिग्रहित कर ध्वस्त कर दिए गए थे। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए प्रशासन और ट्रस्ट का पूरा सहयोग किया था तथा उम्मीद थी कि नियमानुसार जल्द ही उन्हें भूमि और मुआवजा मिल जाएगा। लेकिन करीब छह वर्ष बीतने के बाद भी न तो उन्हें भूमि आवंटित की गई और न ही मुआवजा मिला। ज्ञापन में प्रभावित परिवारों ने अपनी आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का भी उल्लेख किया। उनका कहना है कि कई परिवार किराये के मकानों में रहने को मजबूर हैं। परिवार की बेटियों के विवाह, बुजुर्गों के इलाज और रोजमर्रा के खर्चों में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर राजेश सिंह 'मानव' उर्फ महंत संत दास भी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed