{"_id":"67ab761f0019a0d5e40a4d24","slug":"delegates-will-go-to-the-state-conference-of-cpiml-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1072663-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: भाकपा माले के राज्य सम्मेलन में जाएंगे प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: भाकपा माले के राज्य सम्मेलन में जाएंगे प्रतिनिधि
विज्ञापन
अयोध्या। नफरत की राजनीति व बुलडोजर राज के खिलाफ संविधान की रक्षा के लिए भाकपा माले का दो दिवसीय 14वां राज्य सम्मेलन बलिया के सिकंदरपुर में 15 व 16 फरवरी को आयोजित होगा। इसका उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य करेंगे।
भाकपा माले के जिला प्रभारी अतीक अहमद ने मंगलवार को बताया कि राज्य सम्मेलन में जिले से आठ प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। सम्मेलन की शुरुआत सांप्रदायिक घृणा व बुलडोजर न्याय के खिलाफ सिकंदरपुर में प्रतिवाद मार्च निकाल कर होगी। मार्च की समाप्ति पर जनसभा होगी, जिसे सांसद सुदामा प्रसाद, बिहार विधानसभा में पार्टी विधायक दल के उपनेता सत्यदेव राम व अन्य अतिथि संबोधित करेंगे।
सम्मेलन में बुलडोजर राज व विस्थापन, बिजली के निजीकरण, कर्जमाफी, वनाधिकार, दलित-महिला-अल्पसंख्यक उत्पीड़न, लोकतांत्रिक आंदोलनों पर दमन, जातीय जनगणना, सामाजिक न्याय जैसे सवालों पर जन आंदोलन खड़ा करने की रणनीति विकसित करने पर बात होगी। साथ ही अगले तीन साल के लिए पदाधिकारियों का चुनाव होगा।