फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Defence Minister Rajnath Singh will attend the Gurupurab celebrations on October 5

Ayodhya News: गुरुपर्व समारोह में पांच अक्तूबर को आएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Thu, 17 Sep 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 17 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh will attend the Gurupurab celebrations on October 5
अयोध्या। रानोपाली स्थित उदासीन ऋषि आश्रम में 27 सितंबर से पांच अक्तूबर तक गुरुपर्व समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह के अंतिम दिन पांच अक्तूबर को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशिष्ट अतिथि रहेंगे। इसके अलावा दो से तीन केंद्रीय मंत्रियों के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

आश्रम के महंत डॉ. भरत दास ने बताया कि पांच अक्तूबर को सुबह 11 बजे आश्रम परिसर में नवनिर्मित नारायण संस्कृत महाविद्यालय भवन का उद्घाटन रक्षामंत्री करेंगे। करीब 1.30 लाख वर्गफीट क्षेत्रफल में बने परिसर में 15 हजार वर्गफीट में एक मंजिला भवन का निर्माण अंतिम चरण में है। इसकी नींव भविष्य में पांच मंजिला भवन के विस्तार को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। फिलहाल भवन में 12 कमरों का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

समारोह के तहत 27 सितंबर से अखिल भारतीय रामतीर्थ मिशन, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. शिवचंद्र दास की श्रीमद्भागवत कथा शुरू होगी, जिसका समापन तीन अक्तूबर को होगा। इसी दिन संत समागम भी आयोजित किया जाएगा। महंत ने बताया कि नारायण संस्कृत विद्यालय की स्थापना 1912 में हुई थी। वर्ष 1934 में इसे संस्कृत महाविद्यालय की मान्यता मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed