फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   dead body of married woman found lying in courtyard In Ayodhya Her parents accused her in-laws of murdering

UP News: हेलो तुम्हारी बहन को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला, इस हाल में आंगन में पड़ी थी लाश; बिलख उठे मायकेवाले

Fri, 15 Nov 2024 05:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Nov 2024 05:37 PM IST
सार

युवक के पास फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि हेलो तुम्हारी बहन को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला गया है। मायकेवाले पहुंचे तो आंगन में लाश पड़ी मिली।  

विज्ञापन
dead body of married woman found lying in courtyard In Ayodhya Her parents accused her in-laws of murdering
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में विवाहिता की लाश आंगन में पड़ी मिली। सूचना पर मायकेवाले पहुंचे तो शव देख बिलख पड़े। उन्होंने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। घटना तारुन थाना क्षेत्र के गुरौली मजरे रजौरा की है। 

विज्ञापन


बीकापुर के सहजपुर मठीवा निवासी मृतका के भाई अनिल निषाद ने बताया कि 2018 में उनकी बहन सुनीता की शादी गुरौली मजरे रजौरा निवासी इंद्रजीत के साथ हुई थी। उनके तीन छोटे बच्चे हैं। शुक्रवार की सुबह आठ बजे एक अनजान व्यक्ति ने फोन करके बताया कि उनकी पहन की परिजनों ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। 

विज्ञापन

अधिकारियों ने ली जानकारी

इस पर वह घरवालों के साथ बहन के घर पहुंचे तो आंगन में उनकी लाश पड़ी मिली। बताया कि बहन की उंगली व पेट मे चोट के निशान हैं। उनकी बहन बताती थी कि पहले भी उसके पति परेशान करते थे। बताया कि पुलिस ने तहरीर लेने से इंकार कर दिया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी बीकापुर सुरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार राम खेलावन भी पुलिस के साथ पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण

थाना प्रभारी निरीक्षक सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed