फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Culture remains safe only when the society remains united: Dr. Anil

समाज संगठित रहता है तभी संस्कृति सुरक्षित रहती है: डॉ. अनिल

Mon, 19 Jan 2026 08:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 19 Jan 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
Culture remains safe only when the society remains united: Dr. Anil
24- भारत माता की आरती उतारकर हिंदू सम्मेलन का उद्घाटन करते डॉक्टर अनिल मिश्र व अन्य- संवाद
अयोध्या। धर्म केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा है। जब समाज संगठित रहता है तभी संस्कृति सुरक्षित रहती है। आवश्यकता है हम संगठन की शक्ति को समझें और सामाजिक जागृति को जन-जन तक पहुचाएं। उक्त बातें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने कहीं। वह शिवदयाल जायसवाल इंटर काॅलेज में संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित हिंदू सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि धर्म सुरक्षित रहेगा, तो ही भारत की भूमि, अस्मिता और संस्कार सुरक्षित रहेंगे। मुख्य वक्ता महंत वैदेही बल्लभ शरण ने कहा कि सनातन धर्म भारत की चेतना है। संगठन, संस्कार और सेवा यही जागृति का मूल मंत्र है। यदि समाज एकजुट रहेगा तो कोई भी शक्ति हमारी सांस्कृतिक विरासत को क्षति नहीं पहुंचा सकेगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह अपने धर्म, परंपरा और राष्ट्र के प्रति जागरूक हों और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करें। महानगर प्रचारक सुदीप ने कहा कि समाज की जागृति का सबसे बड़ा आधार संगठन की शक्ति है। संगठन के माध्यम से ही समाज में संस्कार, सेवा और सुरक्षा की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन

इससे पहले भारत माता की आरती कर सम्मेलन का उद्घाटन किया गया। संचालन प्रधानाचार्य अवनि कुमार शुक्ल ने किया। सम्मेलन में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, महंत राम शरण दास रामायणी, महंत संतोष दास, रविदास, पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र शुक्ल, महेंद्र त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed