फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Criminal Bhanu Pratap, carrying a reward of 2 lakh, killed in an encounter

Ayodhya News: दो लाख का इनामी अपराधी भानु प्रताप मुठभेड़ में ढेर

Mon, 08 Jun 2026 09:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 08 Jun 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
Criminal Bhanu Pratap, carrying a reward of 2 lakh, killed in an encounter
मुठभेड़ के बाद मेडिकल कॉलेज में घायल को मृत घो​षित करने के बाद मौजूद स्वास्थ्य कर्मी।
पूरा बाजार। दो लाख रुपये का इनामी अपराधी भानु प्रताप सिंह उर्फ बब्लू मुठभेड़ में मारा गया। यह कार्रवाई रविवार देर रात महाराजगंज थाना क्षेत्र के एमी घाट के पास हुई। इस दौरान उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। घटनास्थल से बाइक बरामद की गई है। भानु के पास से स्टेनगन, एक पिस्टल, कारतूस भी मिला है। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वह मारा गया।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, एसटीएफ को सूचना मिली थी कि भानु प्रताप सिंह अपने एक सहयोगी के साथ बाइक से क्षेत्र से गुजरेगा। सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में भानु प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरा बाजार ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसटीएफ इंस्पेक्टर जेपी राय ने रात करीब 11:10 बजे महाराजगंज पुलिस को मुठभेड़ की सूचना दी थी। स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। एंबुलेंस समय पर न पहुंचने के कारण एसटीएफ कर्मियों ने घायल बदमाश को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन




भानु पर हत्या, लूट, डकैती समेत 40 मामले
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गोरखपुर निवासी भानु प्रताप सिंह एक शातिर अपराधी था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी समेत लगभग 40 प्राथमिकी दर्ज दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहा था। कई जिलों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उस पर आजमगढ़ पुलिस ने एक लाख, अंबेडकरनगर पुलिस ने 50 हजार, गोरखपुर पुलिस ने 25 हजार और बस्ती पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। कुल मिलाकर उस पर दो लाख रुपये का इनाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन




भागे साथी की तलाश में टीम लगाया

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से पूर्वांचल के कई जिलों में सक्रिय अपराधियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। क्षेत्र के व्यापारियों और आम लोगों ने इस पर राहत व्यक्त की है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। पुलिस जल्द ही उसके साथी को भी पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed