फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Councilors accused EO and Chairman of arbitrariness

Ayodhya News: ईओ व अध्यक्ष पर सभासदों ने लगाया मनमानी का आरोप

Thu, 19 Sep 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 19 Sep 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Councilors accused EO and Chairman of arbitrariness
भेलसर/बाबा बाजार। नवसृजित मां कामाख्या नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। मंगलवार को सभासदों ने ईओ व नगर पंचायत अध्यक्ष पर मनमाने ढंग से कार्य कराये जाने सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद नाराज सभासदों ने ईओ को शिकायती पत्र भी सौंपा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत में कुल 15 वार्ड हैं। जहां से चुने गए 11 सभासदों ने बोर्ड की बैठक का बहिष्कार सभासदों ने ईओ को शिकायती पत्र देकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप पत्र में कहा गया है कि पिछले डेढ़ वर्ष में पहली बोर्ड बैठक में जिन कार्याें के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी उनमें एक भी कार्य अब तक नहीं कराए गए हैं। वार्ड चार के सभासद अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि नगर पंचायत गठन का डेढ़ वर्ष हो रहा है। पहली बैठक में ही पांच कार्यों का प्रस्ताव दिया था उनमें एक भी कार्य नहीं कराया गया है। वार्ड छह के सभासद केदार नाथ ने आरोप लगाया कि सभी वार्डों में मनमाने तरीके से योजनाओं का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

वार्ड सात के सभासद जितेंद्र सिंह कहते हैं कि ईओ व नगर पंचायत अध्यक्ष बोर्ड की बैठक को कुछ समझते ही नहीं है। पहली बैठक के प्रस्तावों पर कोई कार्य ही नहीं हुआ तो दूसरी बैठक का क्या मतलब है। वार्ड 15 की सभासद प्रतिनिधि प्रदीप यादव कहते हैं कि वार्ड में इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण का कार्य मनमाने ढंग से कराया जा रहा है। वार्ड 13 की सभासद प्रतिनिधि शिव मगन यादव, वार्ड नौ के सभासद प्रतिनिधि धर्मेंद्र गुप्ता, वार्ड एक के सभासद प्रतिनिधि लक्ष्मण लाल आदि का कहना है कि कहीं पर सर्वाधिक धन के प्रस्ताव स्वीकृत होते हैं तो कई वार्ड अछूते रह गए हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच करोड़ से होंगे विकास कार्य
ईओ निखिलेश मिश्रा ने बताया कि बोर्ड बैठक का कोरम पूरा करते हुए नगर पंचायत में पांच करोड़ से विकास कार्य कराया जाएगा। सभासदों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बोर्ड बैठक में सभासदों के जो भी प्रस्ताव दिए जाते हैं उसे पूरा कराया जाता है। चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ला ने कहा कि बैठक के बहिष्कार की कोई जानकारी नहीं है। सभी सभासदों से तालमेल बैठाकर वार्डों का विकास कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed