फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Corruption increased in every sector during the tenure of BJP government: Pal

भाजपा सरकार के कार्यकाल में हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार बढ़ा : पाल

Sun, 23 Feb 2025 08:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
Corruption increased in every sector during the tenure of BJP government: Pal
अयोध्या। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार के कार्यकाल में हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार बढ़ा है। सरकारी अधिकारी निरंकुश हो गए हैं। दलित, पिछड़ा वर्ग और मुस्लिम समाज पर अत्याचार किया जा रहा है। ऐसे में देश को इस समय पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नेतृत्व की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर गांव चलो अभियान के तहत बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के मसौधा के विकास नगर सेक्टर में एक दिवसीय कैडर कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी में जन्मे महापुरुषों के कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से बताया। बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने पर बल दिया। देश और समाज के लिए उनके योगदान पर भी चर्चा की। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के चार कार्यकाल के विषय में जानकारी दी।
विज्ञापन


कैडर कैंप को प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भारती, गुरु प्रसाद निषाद, मुस्तफा अली, नितिन चौधरी, अरविंद भारती, कृष्ण कुमार पासी, सुरेश कोरी व राधेश्याम कोरी ने भी संबोधित किया। इस दौरान सेक्टर अध्यक्ष अमरजीत, लालू पासी, महेश कोरी, शैलेश गौतम, सूर्यभान कोरी, सुरेश कुमार, रामचरन पासी, डॉ. सत्य कुमार पासी और रघुनाथ पाल समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed