{"_id":"66e5e05163942a15ce0614b9","slug":"cooperative-institutions-had-become-dens-of-loot-during-sp-and-congress-governments-rathore-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-118637-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा व कांग्रेस सरकार में लूट का अड्डा बन गईं थी सहकारी संस्थाएं : राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा व कांग्रेस सरकार में लूट का अड्डा बन गईं थी सहकारी संस्थाएं : राठौर
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तर प्रदेश सहकार भारती के प्रदेश अधिवेशन का शुभारंभ बड़ा भक्तमाल परिसर में शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि अलग मंत्रालय बनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सोच को स्पष्ट किया। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सरकार में इन सहकारी संस्थाओं को लूट और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया गया । केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में जिस तरीके से सहकारिता आंदोलन लड़ाई लड़ रहा है लगता है कि आने वाले कुछ समय में इस क्षेत्र में यूपी देश के अग्रणी राज्य के रूप में होगा। इफको के प्रबंध निदेशक उदय शंकर अवस्थी ने कहा कि सहकारिता एक ऐसा विषय है जो बहुत विराट है। जिसकी सीमा नहीं है। सहकार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री डाॅ. उदय जोशी ने कहा कि सहकारिता का भाव हमारा मूल मंत्र और सांस्कृतिक धरोहर है। सहकार भारती देश में पिछले 44 वर्षों से लगातार काम कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में जिला कार्यकारिणी का गठन हो चुका है।
कार्यक्रम को अध्यक्षता कर रहे सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और महंत अवधेश दास बड़ा भक्तमाल ने भी संबोधित किया। प्रदेश मंत्री कृष्ण कुमार ओझा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में पीसीएफ के अध्यक्ष वाल्मीकि त्रिपाठी, यूपीसीबी के अध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह, प्रदेश संगठन प्रमुख डॉ़ अरुण सिंह, अशोक शुक्ला, शिवेंद्र प्रताप सिंह, विवेक राय सहित कई सहकारी संस्थाओं के अध्यक्ष व डायरेक्टर, सहकार भारती के पदाधिकारी मौजूद रहे।