फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Construction of six temples to be built in the park begins

Ayodhya News: परकोटे में बनने वाले छह मंदिरों का निर्माण शुरू

Sat, 11 May 2024 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 11 May 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Construction of six temples to be built in the park begins
राम मंदिर के परकोटे में मंदिर निर्माण के लिए पूजन करते ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र। - फोटो : ट्रस्ट
अयोध्या। राममंदिर के परकोटे में देवी-देवताओं के छह मंदिर बनाए जाने हैं। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर इन मंदिरों का निर्माण शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को गर्भगृह के स्थान पर कूर्म शिला स्थापना का कार्य शास्त्रोक्त विधि से संपन्न हुआ। इसी कूर्म शिला पर भगवान के विग्रह की स्थापना की जाएगी। परकोटे में बनने वाले मंदिरों का निर्माण कार्य इसी साल दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

राममंदिर में 800 मीटर लंबा परकोटा बन रहा है। इसमें भगवान सूर्य, भगवान शिव, माता भगवती, गणपति, हनुमान जी के अलावा अन्नपूर्णा देवी का मंदिर बनेगा। मंदिर के परकोटे सहित छह मंदिर के निर्माण में करीब आठ लाख क्यूबिक पत्थर का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

राममंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि मंदिरों के गर्भगृह स्थल का अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में पूजन किया गया। मंदिर के गर्भगृह के भूमिपूजन मुहूर्त के समय स्थापित की जाने वाली कर्म चिह्न युक्त शिला कूर्म शिला कहलाती है। इसी कूर्म शिला के ऊपर महापीठ (जहां भगवान विराजमान होंगे) का निर्माण होगा। ये मंदिर किस पत्थर से बनेंगे, अभी इस पर मंथन चल रहा है। गर्भगृह की डिजाइन प्रख्यात चित्रकार वासुदेव कामत तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed