फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Construction of all 15 temples in the Ram Janmabhoomi complex is complete

Ayodhya News: राम जन्मभूमि परिसर के सभी 15 मंदिरों का निर्माण पूरा

Mon, 27 Oct 2025 08:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 27 Oct 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
Construction of all 15 temples in the Ram Janmabhoomi complex is complete
05- राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय- संवाद
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य मंदिर समेत परकोटे के छह मंदिरों (शिव, गणेश, हनुमान, सूर्य, मां भगवती, मां अन्नपूर्णा और शेषावतार मंदिर) का निर्माण पूरा हो गया है। साथ ही इन सभी पर ध्वजदंड और कलश भी स्थापित कर दिया गया है। परिसर के सभी 15 मंदिर अब पूरी तरह से बनकर तैयार हैं। यह जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी देश-दुनिया के भक्तों से सोशल मीडिया के जरिये साझा की। बताया कि 161 फीट ऊंचे राम मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। मंदिर का दूसरा तल पूरी तरह से बनकर तैयार है। अब केवल फिनिशिंग का काम चल रहा है। अगले एक पखवाड़े के भीतर यह काम भी पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया है कि सप्त मंडप के सात मंदिरों (महर्षि वाल्मीकि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त्य, निषाद राज, शबरी, ऋषि पत्नी अहिल्या) का निर्माण भी पूरा हो गया है। संत तुलसीदास का मंदिर भी पूरा हो गया है। गिद्ध राज जटायु और गिलहरी की मूर्ति भी परिसर में स्थापित हो गई है। ट्रस्ट महासचिव के अनुसार दर्शनार्थियों की सुविधा और व्यवस्था से सीधे जुड़े सभी कार्य पूरे कर लिए गए हैं। बताया कि ध्वजारोहण समारोह के बाद परिसर के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं को दर्शन मिलने लगेंगे।
विज्ञापन

तेजी से चल रहा पंचवटी का कार्य

चंपत राय ने बताया कि सड़कें और फ्लोरिंग पर पत्थर लगाने, भूमि सौंदर्य, हरियाली और 10 एकड़ में पंचवटी का काम तेजी से चल रहा है। इसके अलावा साढ़े तीन किलोमीटर लंबी बाउंड्रीवॉल, ट्रस्ट कार्यालय, अतिथि गृह और सभागार का निर्माण भी चल रहा है। ये निर्माण कार्य ध्वजारोहण समारोह यानी 25 नवंबर के बाद भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed