फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Constable accused of sexually exploiting a girl by luring her with marriage

Ayodhya News: सिपाही पर शादी का झांसा देकर युवती के शारीरिक शोषण का आरोप

Sun, 11 May 2025 08:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 11 May 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
Constable accused of sexually exploiting a girl by luring her with marriage
अयोध्या। राम जन्मभूमि थाने में तैनात सिपाही रितेश तिवारी पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। आईजी से शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बाराबंकी जिले के कोठी थाना क्षेत्र निवासी एक युवती के अनुसार वे इस समय राम जन्मभूमि के टेढ़ी बाजार के पास रह रही हैं। दिसंबर 2021 में वे टेढ़ी बाजार में रहने वाली अपनी सहेली से मिलने व दर्शन करने आई थीं। लगभग एक माह तक सहेली के कमरे पर रुकी थीं। उसी हॉस्टल में कानपुर के न्यू पीएसी लाइन मानस वृद्ध आश्रम, मंगल बिहार निवासी रितेश तिवारी भी आते थे, जो राम जन्मभूमि थाने में सिपाही हैं।
विज्ञापन

धीरे-धीरे रितेश से उनकी जान-पहचान हो गई। उनमें आपस में बातचीत होने लगी। रितेश ने उनसे शादी का वादा किया और शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और शीघ्र ही शादी करने का आश्वासन दिया। शादी के लिए कहने पर रितेश टालता रहा। 20 दिसंबर 2024 को उसने शादी से इंकार कर दिया और युवती के अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तीन जनवरी को महिला थाने में शिकायती पत्र दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने छह मई को आईजी को शिकायती पत्र दिया है। महिला थाना प्रभारी आशा शुक्ला ने बताया कि आरक्षी के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed